झारखण्ड भूलेख ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड चेक कैसे करें 2024

झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य के लोगो को जमीन संबधी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया गया है |अब कोई भी व्यक्ति अपने खेत या जमीन का भूलेख विवरण घर बैठे प्राप्त कर सकेगा। अन्य राज्यों की तरह bhulekh jharkhand वेब पोर्टल पर भी पुरे राज्य के जमीन का विवरण जैसे झारखण्ड भूलेख खतौनी, झारखण्ड भूलेख खसरा एवं झारखण्ड भू नक्शा आदि सेवाएं उपलब्ध करवाई गयी है। लेकिन इस वेब पोर्टल लैंड रिकॉर्ड प्राप्त कैसे करना है, इसकी जानकारी हमारे अधिकांश झारखण्ड के वासियों को नहीं होने वजह से इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। अगर आप अपने मोबाइल से झारखण्ड भूलेख चेक करना चाहते हैं तो इस पोस्ट में दी गयी पूरी जानकारी को देखें |

पहले जब किसी झारखंड निवासी को उसकी जमीन के क़ागज़ात की आवश्यकता होती है तो उसे उन्हें पाने के लिए अपने जिले के पटवारी लेखापाल के दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते है। अब किसान या अन्य कोई भी झारखण्ड निवासी अपने राज्य के अंदर का सभी भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन आसानी से देख सकते है। झारखंड सरकार ने अपने प्रदेश के नागरिकों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए ज़मीन से जुड़ी एक पोर्टल प्रणाली को शुरू किया है। जिसकी मदद से अब कोई भी khasra khatauni jharkhand खतौनी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है। इसलिए आप इस पोस्ट झारखण्ड भूलेख ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड चेक कैसे करें में दी गयी पूरी जानकारी को पूरा जरुर देखें | तो चलिये शुरू करते हैं |

Land Record Jharkhand

Jharkhand bhulekh khasra khatauni Important Details

पोस्ट का नामझारखण्ड भूलेख ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड चेक कैसे करें
किसके द्वारा शुरू किया गयाराजस्व विभाग, झारखंड सरकार
उद्देश्यराज्य के सभी निवासियों के भूमि रिकॉर्ड को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना।
लाभार्थीझारखण्ड के लोग
आधिकारिक वेबसाइटjharbhoomi.jharkhand.gov.in

झारखण्ड भूलेख ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड चेक कैसे करें

स्टेप-1 आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें

jharkhand bhulekh ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आपको के राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है। यआधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिये इस डायरेक्ट लिंक को ओपन कर सकते है Land Record Jharkhand

स्टेप-2 अपना खाता देखें विकल्प को चुनें

जैसे ही झारभूमि की ऑफिसियल वेबसाइट ओपन हो जाती है, land record check करने के लिए अलग – अलग option दिखाई देंगे। भूलेख विवरण चेक करने के लिए लेफ्ट साइड में अपना खाता देखें ऑप्शन को सेलेक्ट कीजिये।

 jharkhand bhulekh khasra khatauni

स्टेप-3 डिस्ट्रिक्ट Map में अपना जिला चुनें

इसके बाद झारखण्ड का मैप दिखाई देगा। इसमें सभी जिलों का नक्शा रहेगा। आप जिस भी जिले का भू अभिलेख चेक करना चाहते है उसे सेलेक्ट कीजिये। जैसे हमने महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के गृह जिला Ranchi को सेलेक्ट किया।

 jharkhand bhulekh khasra khatauni

स्टेप-4 मैप में अपना अंचल सेलेक्ट करें

जिला सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी अंचलों की लिस्ट आ जायेगा। इसमें आप जिस भी अंचल का खाता खतौनी चेक करना चाहते है उसे सेलेक्ट कीजिये।

 jharkhand bhulekh khasra khatauni

स्टेप-5 अपने मौजा का नाम सेलेक्ट करें

अब अगले स्टेप में सबसे पहले हल्का नंबर सेलेक्ट करें। फिर किस्म जमीन सेलेक्ट करें। इसके बाद मौजा की लिस्ट में अपना मौजा सेलेक्ट करें। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –

स्टेप-6 भूलेख चेक करने के विकल्प सेलेक्ट करें

इसके बाद झारखण्ड भूलेख खाता चेक करने के लिए अलग अलग ऑप्शन दिखाई देंगे। इनमें है –

  • मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें।
  • मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखें।
  • खाता संख्या से देखें।
  • खाताधारी के नाम से देखें।

इन चारों विकल्प के द्वारा आप अपना खाता चेक कर सकते है। चलिए इनमे से मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें ऑप्शन को सेलेक्ट करें और खाता खोजें ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद खाता डिटेल स्क्रीन पर आ जायेगा। यहाँ देखें ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

 jharkhand bhulekh khasra khatauni

स्टेप-7 भूलेख झारखंड नकल चेक करें

इसके बाद एक नई विंडो में आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए खाता का अधिकार अभिलेख विवरण स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा। यहाँ अपने जमीन से सम्बंधित सभी जानकारी चेक कर सकते है।

 jharkhand bhulekh khasra khatauni

स्टेप-8 jharkhand bhulekh डाउनलोड करें

आप बहुत आसानी से अपना खाता अधिकार अभिलेख की कॉपी डाउनलोड या प्रिंट कर सकते है। इसके लिए ऊपर राइट साइड में Print icon को सेलेक्ट करें। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –

 jharkhand bhulekh khasra khatauni

ध्यान दें – इसी तरह आप अन्य ऑप्शन के द्वारा भी अपना खाता चेक कर सकते है। इसके लिए दिए गए ऑप्शन में कोई भी विकल्प को सेलेक्ट कीजिये –

  • मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखें।
  • खाताधारी के नाम से देखें।
  • खाता संख्या से देखें।

झारखण्ड के जिलों की लिस्ट जिनका भूलेख ऑनलाइन उपलब्ध है –

गढवा – Garhwaसिमडेगा – Simdega
पलामू – Palamuराँची – Ranchi
लातेहार – Lateharखुटी – Khunti
चतरा – Chatraपश्चिमी सिंहभूम – West Singhbhum
हजारीबाग – Hazaribaghसराइकेला खरसावाँ – Saraikela Kharsawan
कोडरमा – Kodermaपश्चिमी सिंहभूम – East Singhbhum
गिरीडीह – Giridihजामताड़ा – Jamtara
रामगढ़ – Ramgarhदेवघर – Deoghar
बोकारो – Bokaroदुमका – Dumka
धनबाद – Dhanbadपाकुड़ – Pakur
गुमला – Gumlaगोड्डा – Godda
लोहरदग्गा – Lohardagaसाहिबगंज – Sahebganj

झारखण्ड भूलेख सामान्य प्रश्न (FAQs)

झारखण्ड भूलेख ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड चेक कैसे करें ऑनलाइन ?

झारखण्ड भूलेख ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड चेक करने के लिए jharbhoomi.nic.in वेबसाइट को ओपन कीजिये। इसके बाद अपना खाता देखें विकल्प को चुनें। अब अपना जिला, अंचल और गांव का नाम चुनें। इसके बाद अपने नाम या मौजा के अनुसार लिस्ट में अपना नाम सेलेक्ट करें। फिर आपके जमीन का खसरा खतौनी भूलेख नकल स्क्रीन में खुल जायेगा। इसे आप चेक या डाउनलोड कर सकते हो।

झारखण्ड भूलेख झारभूमि की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

झारखण्ड के भूमि रिकॉर्ड से संबधित राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट jharbhoomi.nic.in है। आप पोर्टल पर झारखण्ड के किसी भी जगह का भूमि रिकॉर्ड देख सकते है।

झारखण्ड अपना खाता ऑनलाइन कैसे देखें ?

अपना खाता चेक करने के लिए jharbhoomi वेब पोर्टल को ओपन करना है। इसके बाद अपना खाता देखें विकल्प को सेलेक्ट करें। फिर अपना जिला, अंचल, मौजा सेलेक्ट करके खाता संख्या सेलेक्ट करें। इस तरह बहुत आसानी से अपना खाता ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है।

झारखण्ड भूलेख रजिस्टर 2 ऑनलाइन कैसे प्राप्त करें ?

रजिस्टर 2 प्राप्त करने के लिए jharbhoomi वेब पोर्टल में जाकर खाता एवं रजिस्टर 2 देखें ऑप्शन को सेलेक्ट करें। फिर खतियान या रजिस्टर 2 ऑप्शन को सेलेक्ट करके रिकॉर्ड चेक कर सकते है।

अपने नाम से अपना खाता झारखण्ड कैसे प्राप्त करें ?

अगर आपको अपने जमीन का खाता या खसरा नंबर नहीं पता तब आप अपने नाम से भी अधिकार अभिलेख निकाल सकते है। इसके लिए दिए गए सर्च ऑप्शन में खाताधारी के नाम से देखें ऑप्शन को सेलेक्ट कीजिये।

अपना खाता रिकॉर्ड से सम्बंधित समस्या के लिए कहाँ संपर्क करें ?

अगर आपके जमीन से सम्बंधित को समस्या हो या रिकॉर्ड में कोई त्रुटि हो तब दिए गए हेल्पलाइन नंबर या सम्बन्धित अंचलाधिकारी से संपर्क करें। वहां आपकी समस्या को सुलझाने के लिए अधिकारी कर्मचारी नियुक्त किये गए है।