भू नक्शा चेक कैसे करें ऑनलाइन 2024

अगर आपने भी हाल ही में जमीं ख़रीदा है या आप किसी भी जमीन का भू नक्शा या उस जमीन का एरिया देखना चाहते हैं अब आप इसे ऑनलाइन देख सकते हैं | आपको बता दें की भू नक्शा से किसी जमीन का आकार कैसा है ये पता लगता है|हले भू नक्शा के लिए हमें राजस्व विभाग के कार्यालय में जाना होता था। लेकिन अब ये सुविधा ऑनलाइन हो चुकी है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे किसी भी जमीन का भू नक्शा चेक कर सकता है जिसकी पूरी जानकारी आप इस पोस्ट में देखें |

भू नक्शा चेक करने के लिये राजस्व विभाग ने ऑनलाइन भू नक्शा उपलब्ध कराने के लिए ऑफिसियल वेब पोर्टल बनाया है। यहाँ कोई भी घर बैठे अपने जमीन का नक्शा देख सकता है। लेकिन बहुत से लोगों को अपने जमीन का नक्शा प्राप्त करने में परेशानी आती है। इसलिए आप इस पोस्टभू नक्शा चेक कैसे करें ऑनलाइन 2024 में दी गयी पूरी जानकारी को पूरा जरुर देखें | तो चलिये शुरू करते हैं |

bhu naksha kaise check kare

भू नक्शा चेक ऐसे करें ऑनलाइन 2024

स्टेप-1 आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें

उत्तर प्रदेश भू नक्शा चेक करने के लिये आपको पहले कोई भी इंटरनेट वेब ब्राउज़र ओपन करके हमें upbhunaksha gov in वेबसाइट को ओपन करना है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिये इस डायरेक्ट लिंक को ओपन कर सकते है – bhu naksha up portal

स्टेप-2 अपना जिला, तहसील एवं गांव चुने

भू नक्शा वेबसाइट ओपन होने के बाद डिटेल सेलेक्ट करना है। State – में उत्तर प्रदेश पहले से ही सेलेक्ट रहेगा। जिला – यहाँ अपना जिला यानि जहाँ का भू नक्शा देखना हो उसे सेलेक्ट कीजिये। तहसील – यहाँ उस जिले के अंतर्गत आने वाले अपना तहसील चुने। गांव – यहाँ अपना गांव चुनिए। डिटेल कैसे सेलेक्ट करना है जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है –

UP Bhu Naksha Check Online

स्टेप-3 मैप में खसरा क्रमांक चुनें

इसके बाद आपके द्वारा सेलेक्ट किये हुए गांव का भू नक्शा स्क्रीन पर आ जायेगा। यहाँ अपना खाता / खसरा नंबर सर्च कीजिये। जैसे ही मैप पर आपका खाता नंबर मिलता है उसे सेलेक्ट कीजिये। खाता नंबर सेलेक्ट करने पर उस खातेदार का नाम और पूरा विवरण स्क्रीन पर आ जायेगा। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है –

UP Bhu Naksha Check Online

इस तरह आप उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन चेक कर सकते हो। आप भू नक्शा मैप रिपोर्ट डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हो। चलिए इसके बारे में भी आपको बताते है।

स्टेप-4 Map Report का ऑप्शन सेलेक्ट करें

भू नक्शा साइट पर भू नक्शा कैसे देखना है ये ऊपर बताया ही गया है। नक़्शे में अपना खाता नंबर सेलेक्ट करने पर भू नक्शा डिटेल आएगा। इस डिटेल के सबसे नीचे Map Report का ऑप्शन मिलेगा। जैसे नीचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है। यु पी भू नक्शा डाउनलोड या प्रिंट करने के लिए इसी ऑप्शन को सेलेक्ट कीजिये –

UP Bhu Naksha Check Online

स्टेप-5 भू नक्शा चेक करें

जैसे ही Map Report का ऑप्शन को सेलेक्ट करेंगे, एक न्यू विंडो में उस खाता नंबर का भू नक्शा यानि मैप रिपोर्ट ओपन हो जायेगा। यहाँ आप यूपी भू नक्शा शजरा चेक कर सकते है। साथ ही आप इसे डाउनलोड भी कर सकते है।

UP Bhu Naksha Check Online

भू नक्शा ऑनलाइन चेक करने के लिए राज्यवार लिंक

इस पोस्ट में ऊपर हमारे द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य का भू नक्शा चेक करने की जानकारी बताया है। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों के निवासी घर बैठे ऑनलाइन अपने जमीन का भू नक्शा देख सकते है। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम एवं भू नक्शा चेक करने का लिंक दिया है। आप जिस भी राज्य का भू नक्शा चेक करना चाहते हैं उस राज्य के सामने दिये गये बटन पर क्लिक करें –

राज्य का नामभू नक्शा चेक यहाँ से करें
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Assam (असम)यहाँ क्लिक करें
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)यहाँ क्लिक करें
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)यहाँ क्लिक करें
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)यहाँ क्लिक करें
Karnataka (कर्नाटक)यहाँ क्लिक करें
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Rajasthan (राजस्थान)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)यहाँ क्लिक करें
Telangana (तेलंगाना)यहाँ क्लिक करें
Tripura (त्रिपुरा)यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें